आधार कार्ड पर ₹2 लाख का पर्सनल लोन

ज़िंदगी में अचानक पैसों की ज़रूरत पड़ ही जाती है, चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, पढ़ाई का खर्च हो, या कोई छोटा बिज़नेस शुरू करना हो, ऐसे में बैंक का चक्कर लगाना और लोन के लिए लंबी प्रक्रिया से गुज़रना सुखद नहीं होता। पर अब घबराने की ज़रूरत नहीं! अब अपने आधार कार्ड का उपयोग कर आप रु. 2 लाख तक का आसान पर्सनल लोन ले सकते हैं। इसके साथ आपको केवल आय प्रमाण पत्र और पैन कार्ड की आवश्यकता होगी।
कोटक महिंद्रा बैंक आपको न्यूनतम दस्तावेज़ और सरल प्रक्रिया के साथ 2 लाख तक का पर्सनल लोन प्रदान करता है। आपको केवल अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और आय प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा। आपके आवेदन की तुरंत समीक्षा की जाती है और आपको 30 मिनट से भी कम समय में लोन मिल जाता है।
आधार कार्ड पर रु. 2,00,000 का पर्सनल लोन आप अपनी कोई भी ज़रुरत जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार, या अन्य आवश्यकताओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, यह एक असुरक्षित प्रकार का क्रेडिट है जिसका अर्थ है कि आपको इसके लिए कोई संपत्ति गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं है।
आपको केवल आवश्यक कागज़ात उपलब्ध कराने होंगे और पात्रता मानदंड पूरा करना होगा। कोटक बैंक में लोन की ब्याज़ दर 10.99% प्रति वर्ष से शुरू होती है। आप 1-6 साल की अवधि के भीतर लोन चुका सकते हैं।
आगे बढ़ने से पहले अपनी वित्तीय स्थिति और अन्य दायित्वों का मूल्यांकन करना उचित है। व्यक्तिगत लोन अचानक वित्तीय आपात स्थिति से निपटने का एक शानदार तरीका है, हालांकि, आपकी पुनर्भुगतान क्षमता जानने से आपको सूचित निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
कोटक महिंद्रा बैंक से पर्सनल लोन को पाना आसान है, जिसमें आपको निम्नलिखित स्टेप फ़ॉलो करने होंगे:
कोटक महिंद्रा बैंक का पर्सनल लोन आपकी विभिन्न वित्तीय ज़रुरतों को पूरा करने के लिए एक आसान और सुविधाजनक विकल्प है। आइए, हम जानते हैं कि कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें क्या है:
आप कोटक महिंद्रा बैंक के पर्सनल लोन की निम्नलिखित आवशयक दस्तावेज़ो को पूरा करके अपने लोन की प्रक्रिया को आसान व तेज़ बना सकते हैं:
यदि किसी कारणवश आपके पास पैन कार्ड फ़िजिकल तौर पर मौजूद नहीं है तो चिंतित होने कि बात नहीं हैं। कोटक महिंद्रा बैंक के साथ आप सिर्फ़ अपने पैन नंबर से ही अप्लाई भी कर सकते हैं और लोन भी प्राप्त कर सकते हैं।
लोन की राशि (₹) | ब्याज दर (p.a.) | अवधि (साल) | ईएमआई (₹) |
₹2 लाख | 10.99% | 1 | ₹17,675 |
₹2 लाख | 10.99% | 2 | ₹9,320 |
₹2 लाख | 10.99% | 3 | ₹6,546 |
₹2 लाख | 10.99% | 4 | ₹5,168 |
₹2 लाख | 10.99% | 5 | ₹4,347 |
₹2 लाख | 10.99% | 6 | ₹3,805 |
कोटक पर्सनल लोन आपकी वित्तीय ज़रुरतों को पूरा करने के लिए एक अच्छा विकल्प है, लेकिन लोन लेने से पहले, आपको कुछ अन्य महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए:
पर्सनल लोन आपके अप्रत्याशित खर्चों को प्रबंधित करने के लिए एक सुविधाजनक वित्तीय उपकरण है। कोटक महिंद्रा बैंक आपको आधार कार्ड और ,कुछ अन्य दस्तावेज़ों के साथ 2 लाख तक का लोन देता है। आगे बढ़ते समय ज़रूरी बातों का ध्यान रखें और अपने वित्त पर बेहतर नियंत्रण रखें।