
क्या आपको अचानक पैसे की ज़रूरत है? क्या आप अपनी शादी, शिक्षा, चिकित्सा या यात्रा योजनाओं के लिए धन जुटाना चाहते हैं? यदि हाँ, तो कोटक महिंद्रा बैंक से पर्सनल लोन ले सकते हैं। सबसे बेहतर बात यह है कि आप यह लोन बिना किसी गारंटी या ज़मानत के प्राप्त कर सकते हैं, जिसे आप 6 साल तक की अवधि में चुका सकते हैं। इस लोन की अगली खास बात यह हैं कि इसकी ब्याज़ दरें 10.99% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं, इसके लिए आप अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन या बैंक शाखा में आवेदन कर सकते हैं। यह लोन उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जिनके पास अच्छी क्रेडिट स्कोर है और जो बेहतर ब्याज़ दरों पर लोन प्राप्त करना चाहते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, बैंक शाखा, या फिर ऑनलाइन एप्लीकेशन के माध्यम से आप 8 लाख तक का पर्सनल लोन आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
आइए इस लेख में, हम आपको कोटक महिंद्रा बैंक के रु. 8 लाख के पर्सनल लोन, पात्रता मापदंड, ब्याज़ दरें, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानेंगे।
कोटक महिंद्रा बैंक का रु. 8 लाख का पर्सनल लोन आपके अचानक पैसे की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एकदम सही विकल्प है। आइए जानते हैं कि आपको अपनी आर्थिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रु. 8 लाख के पर्सनल लोन कैसे प्राप्त कर सकते हैं और इसे क्यों चुनना चाहिए:
कोटक महिंद्रा बैंक से रु. 8 लाख का पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए, आपको निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:
पात्रता मापदंड |
आवश्यकता |
रोज़गार का स्वरूप |
वेतनभोगी - बहुराष्ट्रीय कंपनी, सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी या निजी लिमिटेड कंपनी |
आयु |
21 वर्ष से 60 वर्ष |
न्यूनतम मासिक आय |
कोटक बैंक वेतन खाताधारक: रु. 25,000 न्यूनतम शुद्ध मासिक आय ग़ैर-कोटक बैंक वेतन खाताधारक: रु. 30,000 न्यूनतम शुद्ध मासिक आय कोटक बैंक कर्मचारी: रु. 20,000 न्यूनतम शुद्ध मासिक आय |
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता |
ग्रैजूएट होना आवश्यक है |
कार्य अनुभव |
कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव आवश्यक है |
कोटक महिंद्रा बैंक आपको निम्नलिखित किफ़ायती और सुविधाजनक ब्याज़ दरों व शुल्कों पर पर्सनल लोन प्रदान करता है:
शुल्क/ब्याज़ दर |
विवरण |
पर्सनल लोन के लिए ब्याज़ दर |
10.99% प्रति वर्ष से शुरू |
लोन प्रोसेसिंग शुल्क (वापसी योग्य नहीं) |
लोन राशि का 5% + लागू कर |
पूर्व भुगतान शुल्क |
प्रत्येक पूर्व भुगतान के लिए रु. 500 + कर का भुगतान किया जाना है |
पुनर्भुगतान मोड स्वैप शुल्क |
रु.500 + कर प्रति ट्रांजेक्शन |
ईएमआई बाउंस शुल्क |
रु.500 + कर प्रति ट्रांजेक्शन |
कोटक महिंद्रा बैंक से पर्सनल लोन प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे:
विवरण |
आवश्यक दस्तावेज़ |
वैध पहचान प्रमाण |
पैन कार्ड, पासपोर्ट, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस |
वैध निवास प्रमाण |
पासपोर्ट, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस |
आय प्रमाण पत्र |
पिछले तीन महीनों का बैंक स्टेटमेंट, वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए पिछले तीन महीनों की वेतन पर्ची |
आप कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट या मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से रु. 8 लाख के पर्सनल लोन के लिए निम्नलिखित स्टेप्स को फ़ॉलो करके आवेदन कर सकते हैं: