सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) योजना - पात्रता, ब्याज दरें और कर लाभ
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
  • Investors
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
  • Investors

तमाम सामाजिक, शारीरिक, तार्किक, विकास के साथ यह ज़रूरी है कि बच्चों के भविष्य को आर्थिक तौर पे भी सुरक्षित बनाया जाए. विशेषकर यदि आप अपनी बेटी के भविष्य के बारे में बेहतर प्लानिंग करना चाहते हैं तो आर्थिक पक्ष को नकारा नहीं जा सकता. यदि आप उसकी उच्च शिक्षा या ख़ास अवसरों के लिए आर्थिक मदद जुटाने का सपना देख रहे हैं तो 'सुकन्या समृद्धि योजना' आपके लिए एक सुनहरा अवसर है! यह सरकारी समृद्धि योजना खास बेटियों के लिए बनाई गई है, जिसमें कम निवेश से भविष्य में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

आइए इस लेख में, हम जानेंगे कि कैसे आप इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी के सपनों को पंख लगा सकते हैं।

  सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता

पीएम सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है जो बेटियों के भविष्य के लिए शुरू की गई है। इस योजना के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंड हैं:

  • बालिका की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • खाता बालिका के माता-पिता या अभिभावक में से किसी एक द्वारा खोला जा सकता है।
  • केवल एक ही खाता प्रति बालिका खोला जा सकता है।
  • इस योजना के तहत एक परिवार अधिकतम दो बालिकाओं का भविष्य सुरक्षित कर सकता है।

  सुकन्या समृद्धि योजना खाते की विशेषताएँ

सुकन्या समृद्धि योजना खाते की विशेषताएँ निम्नलिखित है:

  • ब्याज़ दर : सुकन्या समृद्धि योजना खाते पर 7.6% की वार्षिक ब्याज़ दर मिलती है। यह ब्याज़ दर तिमाही रूप से संयोजित होती है।
  • लॉक - इन अवधि : सुकन्या समृद्धि योजना खाते की लॉक-इन अवधि 15 वर्ष है। खाता खोलने के बाद, 15 वर्षों तक किसी भी कारण से खाते से पैसे नहीं निकाले जा सकते हैं।
  • जमा : सुकन्या समृद्धि योजना खाते में न्यूनतम जमा राशि रु. 250 है और अधिकतम जमा राशि रु.1.5 लाख है। जमा राशि को एक वित्तीय वर्ष में 100 के गुणकों में जमा किया जा सकता है।

  सुकन्या समृद्धि खाता योजना में कैसे निवेश करें ?

सुकन्या समृद्धि खाता योजना में निवेश करने के लिए, आप निम्नलिखित स्टेप को फ़ॉलो कर सकते हैं:

  • अपनी नज़दीकी बैंक शाखा या डाकघर से सुकन्या समृद्धि खाता योजना का फ़ॉर्म प्राप्त करें।
  • फ़ॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें, जिसमें बेटी का नाम, जन्म तिथि, अभिभावक का नाम, पता, पहचान और संपर्क जानकारी शामिल हैं।
  • फ़ॉर्म के साथ न्यूनतम रु. 250 का प्रारंभिक निवेश और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ (जैसे, बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का पहचान पत्र, आदि) जमा करें।
  • बैंक या डाकघर अधिकारी फ़ॉर्म और दस्तावेज़ों का सत्यापन करेगा और खाता खोलेगा।

  सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ

सुकन्या समृद्धि योजना के कई निम्नलिखित लाभ हैं:

  • गारंटी रिटर्न : सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी योजना है, इसलिए इस पर गारंटी रिटर्न मिलता है। योजना की मैच्योरिटी राशि पर 7.6% का ब्याज़ दर मिलता है।
  • टैक्स लाभ : सुकन्या समृद्धि योजना के तहत किए गए निवेश पर आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80C के तहत रु. 1.5 लाख तक का कर लाभ मिलता है।
  • निवेश : सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम रु. 250 से लेकर रु. 1.5 लाख तक की वार्षिक जमा राशि की अनुमति है। इससे निवेशक अपनी सुविधानुसार निवेश कर सकते हैं।

  सुकन्या समृद्धि खाता खोलने की शुरुआत कैसे करें ?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए, आप निम्नलिखित स्टेप को फ़ॉलो कर सकते हैं:

  • अपने नज़दीकी बैंक या डाकघर में जाएँ। वहाँ डाकघर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें व खाता खोलने के लिए शुल्क जमा करें।
  • खाता खोलने के बाद, आपको खाता विवरण और पासबुक प्राप्त होगी।

और अधिक पढ़ें : बचत और निवेश के बीच अंतर

निष्कर्ष :

सुकन्या समृद्धि खाता बेटियों के भविष्य को संवारने का सुनहरा अवसर है। कम निवेश से भविष्य में बड़ी रकम तैयार करने का यह सरकारी उपहार है। आसान प्रक्रिया, आकर्षक ब्याज़ दर और कर लाभ के साथ, यह योजना बेटी को ऊंची उड़ान भरने का बल देती है। तो, आज ही बैंक या डाकघर जाएं और अपनी बेटी के सपनों को साकार करने का सफ़र शुरू करें!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ’s)

1.)   सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ?

सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार द्वारा बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए शुरू की गई एक छोटी बचत योजना है। इस योजना के तहत, 10 वर्ष से कम उम्र की बालिका के नाम पर खाता खोला जा सकता है।

2.)     कौन - कौन से व्यक्ति इस सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठा सकते हैं ?

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए, आवेदक को निम्नलिखित योग्यताएं पूरी करनी चाहिए:

आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।

आवेदक की बेटी की आयु 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।

आवेदक बेटी के माता-पिता या अभिभावक होने चाहिए।

एक व्यक्ति प्रति बेटी केवल एक खाता खोल सकता है। यदि एक परिवार में दो बेटियां हैं, तो प्रत्येक बेटी के लिए एक अलग खाता खोला जाना चाहिए।

3.)     सुकन्या समृद्धि योजना के लिए कैसे आवेदन किया जा सकता है ?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए, आपको अपने नज़दीकी बैंक या डाकघर में जाना होगा। वहाँ, आपको सुकन्या समृद्धि खाता खोलने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। आवेदन पत्र के साथ, आपको आवश्यक दस्तावेज़ भी जमा करने होंगे। आवेदन पत्र और दस्तावेज़ जमा करने के बाद, आपका खाता खोल दिया जाएगा।

4.)   क्या सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ सीधे बेटी को मिलता है ?

नहीं, योजना का लाभ सीधे बेटी को नहीं मिलता है। योजना की परिपक्वता राशि बेटी की शादी होने पर ही उसे दी जा सकती है। इससे पहले, योजना की राशि किसी भी परिस्थिति में बेटी को नहीं दी जा सकती है। हालांकि, बेटी की शिक्षा के लिए खाते से 50% राशि निकाली जा सकती है।

5.)   सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा किए जाने वाले धन का उपयोग कैसे होता है ?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जमा किए जाने वाले धन का उपयोग केवल बालिका की उच्च शिक्षा या शादी के लिए किया जा सकता है। बालिका की 18 वर्ष की आयु के बाद उसकी शादी होने पर या 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर खाते से धन निकाला जा सकता है।

6.)   सुकन्या समृद्धि योजना के तहत कितनी समय सीमा है ?

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने की तारीख से 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है। इसके बाद खाता परिपक्व हो जाता है और खाताधारक को पूरी राशि मिल जाती है। अर्थात, इस समृद्धि योजना की समय सीमा 15 साल है।

7.)     क्या सुकन्या समृद्धि योजना में किसी प्रकार की गारंटी है ?

हाँ, इस योजना में निवेश पर गारंटी है। यह एक सरकारी योजना है, और सरकार द्वारा इसकी गारंटी दी जाती है। यह गारंटी निवेशकों को यह विश्वास दिलाती है कि उनका निवेश सुरक्षित है और उन्हें ब्याज़ की सुनिश्चित राशि मिलेगी।

Latest Comments

Leave a Comment

200 Characters

सम्बंधित जानकारी

  • व्यक्तिगत कर्ज़
  • कार ऋण
  • कार ऋण ईएमआई कैलकुलेटर

आगे पढ़िए
what-is-e-kyc-t

ई-केवाईसी क्या है? परिभाषा, प्रक्रिया, दस्तावेज़ीकरण और यह कैसे काम करता है

demand-draft-t

डिमांड ड्राफ़्ट क्या है? इसे प्राप्त करने के अर्थ, विशेषताएँ और चरण?

how-to-save-money-for-kids-t

सेविंग अकाउंट डिपॉज़िट लिमिट

और लोड करें