Bhulekh Bihar (बिहार भूलेख) 2024 - बिहार भूमि जमाबंदी खाता खसरा लैंड रिकॉर्ड देखें
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
  • Investors
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
  • Investors

बिहार सरकार ने भूमि रिकार्ड का एक ऑनलाइन डेटाबेस बनाया है, जिसे बिहार भूलेख (Bihar Bhumi Bhulekh) के नाम से भी जाना जाता है।

आइए जानते हैं कि आप भूलेख बिहार पर कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, मिनिमम वैल्यू रजिस्टर की जाँच कर सकते हैं, ऑनलाइन टैक्स की पेमेंट कर सकते हैं और ऑनलाइन बिहार भूमि जानकारी पर भूमि के रिकॉर्ड को सही कर सकते हैं।

भूलेख बिहार पोर्टल पर ऑनलाइन भूमि के रिकॉर्ड को कैसे चैक करें?

बिहार भूलेख पोर्टल पर ऑनलाइन भूमि के रिकॉर्ड को चैक करने के लिए, आपको निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे:

  1. सबसे पहले, आप राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (https://biharbhumi.bihar.gov.in/Biharbhumi/) पर जाएं।
  2. इसके बाद, आपको स्क्रीन पर बिहार का भू-नक्शा मिलेगा, जिसमें आपको अपने जिले को चुनना है। फिर, अपने जिले के भू-नक्शे से अपने ज़ोन या क्षेत्र को चुनें।
  3. इसके बाद, आपको अपने गाँव का नाम चुनना है।
  4. उदाहरण के लिए, यदि आप बिहार के पटना जिले के दानापुर गाँव में स्थित एक संपत्ति का भूमि रिकॉर्ड देखना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित मानदंडों में से एक को चुनना होगा:
    • नाम से मौजा के सभी खातों को देखें
    • खसरा नंबर से सभी मौजा खाता को देखें
    • खाता नंबर से देखें
    • खसरा नंबर से देखें
    • खाताधारक के नाम से देखें
  5. मानदंड व मौजा का नाम चुनने के बाद, आप “खाता खोजें” टैब पर क्लिक करके ऑनलाइन भूमि रिकार्ड चेक कर सकते हैं।

भूलेख बिहार पोर्टल पर भू-नक्शा और बिहार भूमि जमाबंदी पंजी कैसे देखें?

भू-नक्शा भूमि का एक मानचित्र है जो भूमि की सीमाओं और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को दर्शाता है। वहीं जमाबंदी पंजी भूमि के मालिक और भूमि की सीमाओं के बारे में जानकारी प्रदान करता है। बिहार भूलेख पोर्टल पर भू-नक्शा और जमाबंदी पंजी देखने के लिए, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले, आप अंचल अभिलेख भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. इसके बाद आप को स्वयं को पब्लिक यूजर के रूप में रजिस्टर करें।

  3. रजिस्ट्रेशन के बाद, आप इस वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  4. अब आप भू-नक्शा और जमाबंदी पंजी देखने के लिए, डॉक्यूमेंट के प्रकार, जिला, मौजा और थाना नंबर को चुनें।
  5. अब आप नीचे दिए गए विकल्पों में से एक को क्लिक करके सर्टिफाइड कॉपी के लिए निवेदन कर सकते हैं।
  6. फॉर्म में दी गई डिटेल को एक बार चेक करके, कन्फर्म करें व अपनी एप्लीकेशन को सबमिट करें।
  7. फिर, आप पेमेंट करके अपना एप्लीकेशन नंबर प्राप्त कर सकते हैं, जो भविष्य में आपकी एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक करने में मदद करेगा।

भूलेख बिहार पोर्टल पर कौन-सी जानकारी उपलब्ध है?

भूलेख बिहार पोर्टल पर आप निम्नलिखित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

  • ज़मीन का भू-नक्शा
  • बिहार भूलेख खतौनी
  • बिहार अपना खाता
  • बिहार जमाबंदी
  • खसरा संख्या
  • भूलेख की जाँच
  • विलेख डाउनलोड
  • भू-लगान का भुगतान
  • एन्कम्ब्रेन्स सर्टिफ़िकेट
  • फ़्लैट एमवीआर की जाँच
  • ज़मीन की एमवीआर की जाँच
  • दाखिल खारिज के लिए आवेदन
  • खसरा और खतौनी नंबर की जाँच

मिनिमम वेल्यू रजिस्टर (एमवीआर) का उपयोग करके भूलेख बिहार पर जमीन की वेल्यू कैसे जाँचें?

एमवीआर का उपयोग करके आप जमीन की सटीक वेल्यू जाँच सकते हैं, जिसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले, आप बिहार सरकार की भूमि जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. इसके बाद आवश्यक जानकारी, जैसे कि रजिस्ट्रेशन आफिस, सर्कल नंबर, थाना कोड, और भूमि का प्रकार, आदि को दर्ज करें।

  3. फिर, आपको एमवीआर की डिटेल दिखेगी, जिससे आपको भूमि का कोड चुन करके फॉर्म को पूरा भरना हैं।

ऑनलाइन एमवीआर को कैसे चैक करें?

ऑनलाइन एमवीआर चेक करने के लिए, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले, आप बिहार सरकार की भूमि जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. फिर, ‘सर्विस विकल्प’ के ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘व्यू फ्लेट एमवीआर’ टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आवश्यक जानकारी, जैसे कि कस्बा/शहर, प्रॉपर्टी लोकेशन, थाना कोड, प्लॉट, और अपार्टमेंट का कुल क्षेत्र, आदि को दर्ज करें।
  4. ‘व्यू एमवीआर’ पर क्लिक करके, आप अपनी भूमि का एमवीआर देख सकते हैं।

भूमि जानकारी पोर्टल पर एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट बिहार कैसे देखें?

एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट एक दस्तावेज़ है जो किसी संपत्ति पर किसी भी दायित्व या प्रतिबंध की जानकारी प्रदान करता है। भूमि जानकारी पोर्टल पर एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट बिहार देखने के लिए, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले, आप बिहार सरकार की भूमि जानकारी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. फिर, ‘सर्विस विकल्प’ के ड्रॉप-डाउन मेनू से ‘व्यू लेंड ट्रांजेक्शन’ टैब पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आवश्यक जानकारी, जैसे कि रजिस्ट्रेशन ऑफिस, सर्कल का नाम, मौजा/थन का नंबर व भूमि के प्रकार, खाता नंबर व प्लॉट नंबर आदि को दर्ज करें।
  4. ‘शो ट्रांजेक्शंन” पर क्लिक करके, आप अपनी भूमि का एन्कम्ब्रन्स सर्टिफिकेट देख सकते हैं।

बिहार भूमि खाता खेसरा - खतौनी को कैसे चैक करें?

भूलेख बिहार पर ऑनलाइन खसरा-खतौनी को चैक करने के लिए, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले, आप बिहार सरकार की बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. फिर, वहाँ पर ‘जमाबंदी रजिस्टर’ पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आवश्यक जानकारी, जैसे कि जिला, तहसील, मौजा, गाँव आदि की जानकारी दर्ज करें।

  4. ‘सर्च” पर क्लिक करके, आप अपनी भूमि की खसरा-खतौनी देख सकते हैं।

बिहार में बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन टैक्स का पेमेंट कैसे करें?

बिहार में बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन टैक्स का भुगतान करने के लिए, आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी होगी:

  1. सबसे पहले, आप बिहार सरकार की भू-लगान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. फिर, वहाँ पर ‘पे ऑनलाइन लगान’ पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद आवश्यक जानकारी, जैसे कि जिला, तहसील, मौजा, गाँव आदि की जानकारी दर्ज करें।
  4. सभी आवश्यक जानकारी व सिक्युरिटी कोड को दर्ज करें।
  5. ‘सर्च” पर क्लिक करके, आप अपनी भूमि से संबंधित सभी टैक्स व लगान की देनदारी की जानकारी देख सकते हैं।

और पढ़ें : Ghar ka Naksha : घर का नक्शा कैसे बनाएं? जानिए घर का नक्शा बनाने का पूरा तरीका

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1·)मैं बिहार में भूमि रिकॉर्ड कैसे देख सकता हूँ?

बिहार में भूमि रिकॉर्ड देखने के लिए, आपको बिहार भूलेख पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल पर, आपको अपने जिले और गाँव का नाम भरना होगा। इसके बाद, आप भूमि रिकॉर्ड देख पाएंगे।

2·)भू-नक्शा बिहार ऑनलाइन कैसे देखें?

बिहार भू-नक्शा ऑनलाइन देखने के लिए, आपको बिहार भूमि पोर्टल पर जाना होगा। फिर, आपको "भू-नक्शा" टैब पर क्लिक करना होगा। अब, आपको अपना जिला, गाँव और अन्य आवश्यक जानकारी भरनी होगी। फिर, आप "खोजें" बटन पर क्लिक करके भू-नक्शा देख सकते हैं।

3·)क्या बिहार के भूमि सुधार विभाग से सम्पर्क करने की जानकारी मिल सकती है?

बिहार के भूमि सुधार विभाग से सम्पर्क करने की जानकारी निम्नलिखित है:

पता: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार

पुराना सचिवालय, बेली रोड, पटना - 8000015

टेलीफोन नंबर: 180034566215

ईमेल:[email protected]

4·)भूलेख बिहार पोर्टल के क्या फ़ायदे हैं?

भूलेख बिहार पोर्टल के कई फ़ायदे हैं। आप इस पोर्टल भूमि से संबंधित सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, भूमि का मूल्यांकन कर सकते हैं, भूमि को खरीदने या बेचने और भूमि पर कर भुगतान करने के बारे में जान सकते हैं।

Latest Comments

Leave a Comment

200 Characters


आगे पढ़िए
guide-about-e-t

घर का नक्शा कैसे बनाएं? जानिए घर का नक्शा बनाने का पूरा तरीका

fsi-floor-space-t

बीघा क्या है? वर्ग मीटर, एकड़ और हेक्टेयर में कैसे कन्वर्ट करें?

mp-bhulekh-land-record-t

MP Bhulekh 2024: कैसे देखे सरकारी MP Land Records

और लोड करें